सुलतानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटा कंटेनर, 6 गोवंशो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिले की सांसद ने घटना का लिया संज्ञान, दिए कार्रवाई के निर्देश

सुलतानपुर, अमृत विचार। चालक की झपकी से पलटी कंटेनर ने गो तस्करी की पोल खोल दी।कंटेनर पलटने पर चालक मौके से भाग निकला। वही सूचना पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने जीवित गोवंशो को गोशाला भेजा, जबकि मृत गोवंशो को दफन कराया। सांसद मेनका गांधी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

पशु प्रेमी जिले की सांसद मेनका संजय गांधी जिले में दौरे पर हैं। इसी बीच बुधवार की सुबह करीब सात बजे पुर्वाचल एक्सप्रेस वे के धनपतगंज थाना क्षेत्र के 114 किमी पर चालक को झपकी आने से कंटेनर पलट गया। पलटा हुआ कंटेनर लखनऊ की तरफ से बिहार की तरफ जा रहा था।कंटेनर पलटते ही चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षा अधिकारियो ने जब पलटे कंटेनर में गोवंशो को देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। वही जब इसकी जानकारी सांसद को हुई तो थानाध्यक्ष धनपतगंज को तत्काल मुकदमा दर्ज कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए आदेश दिया। अगर चालक को झपकी नही आई होती तो गो तस्करी का खुलासा नहीं हो पाता। धनपतगंज कोतवाल पंडित त्रिपाठी ने बताया जिंदा बचे 12 गोवंश गौशाला भेजे गए हैं। 6 गो वंशो की मौत हो चुकी थी,साथ ही तस्करी कर बिहार भेजे जा रहे गोवंशों के मामले में मुक्ददमा दर्ज़ किया गया है।

गो तस्करी के लिए मुफीद है पुर्वाचल एक्सप्रेस वे
कंटेनर पलटने से जहां गो तस्करी के डेढ़ दर्जन गो वंश धनपतगंज थाना क्षेत्र में पकड़े गए। जिनमे से आधा दर्जन की मौत हो चुकी थी। वही बीते माह जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने 20 गो वंशो से भरी कंटेनर को पुर्वांचल एक्सप्रेस वे से पकड़ा था। जिसमे से 20 गो वंश बरामद हुए थे। हालाकि जयसिंहपुर पुलिस को सफलता तब मिली थी जब गो वंशो से भरा कंटेनर पूर्वाचल एक्सप्रेस वे पर खराब हो गया था। गो तस्करी में लिप्त वाहन अगर खराब या दुर्घटनाग्रस्त न हो तो इसकी जानकारी किसी को भी नहीं मिल पाती है।

ये भी पढ़ें -Delhi: गोकुलपुरी इलाके में मेट्रो का स्लैब भरभराकर गिरा, एक की मौत

संबंधित समाचार