प्रयागराज: मौनी अमावस्या पर यात्रियों के लिए रोडवेज चलाएगा 100 अतिरिक्त बसें
पूर्वांचल और अयोध्या के लिए हैं खास इंतजाम
प्रयागराज। महापर्व मौनी अमावस्या को लेकर रोडवेज विभाग पूरी तरह से सक्रिय है। रोडवेज की तरफ से मौनी अमावस्या को लेकर 100 अतिरिक्त बसें शुरू कराई गई है। प्रयागराज सिविल लाइंस बस स्टॉप से अमावस्या के लिए विशेष तौर पर सौ बसे चलाई जा रही है। जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानियां ना हो।
मौनी अमावस्या पर रोडवेज की तरफ से यात्रियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों के लिए मुख्य पर्वों पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्देश शासन की तरफ से दिया गया था। जिसको लेकर प्रयागराज डिपो से 100 अतिरिक्त बसें शुरू कराई गई हैं। बस अड्डे पर किसी भी तरह से भीड़ न हो, इसके लिए भी पूरी व्यवस्था की गई है। सिविल लाइंस बस स्टॉप से बस में सवारीयों को भरने के बाद वहां से तत्काल परिचालक बस को लेकर रवाना होंगे। जिससे बस स्टैंड पर भीड़ न होने पाए।
भीड़ के लिहाज से रोडवेज कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी भी लगाई गई है। मौनी अमावस्या पर रूट की बात करें तो पूर्वांचल और अयोध्या को खास तौर पर ध्यान दिया जा रहा है।
प्रयागराज के एआरएम एमके त्रिवेदी ने बताया कि मौनी अमावस्या पर्व को लेकर खास सुविधाएं की जा रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी ना हो। यात्रियों की सुविधा के लिए 100 अतिरिक्त बसों को शुरू किया गया है। इसके साथ ज्यादा से ज्यादा कर्मचारीयों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे भीड़ को काबू किया जा सके।
यह भी पढे़ं: आईजी मंजिल सैनी और एसपी कासिम आबिदी का हुआ तबादला, जानिये कहां मिली तैनाती?
