Barabanki Police Transfer : 7 पुलिस अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र, सर्विलांस सेल प्रभारी बने संजीव
बाराबंकी, अमृत विचार। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने सात दरोगा के कार्यस्थलों में बदलाव किया है। सौम्य जायसवाल को हैदरगढ़ के बदोसराय, जितेंद्र राज को हैदरगढ़ कोतवाली से कस्बे का प्रभारी, कन्हैया यादव को मसौली की त्रिलोकपुर पुलिस चौकी से देवा कोतवाली भेजा गया। जबकि सर्विलांस सेल के प्रभारी रमाकांत भारतीय को त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी, संजीव प्रकाश सिंह को स्वाट टीम से सर्विलांस सेल प्रभारी, अजय सिंह को स्वाट टीम में ही प्रभारी और रोहित कुमार शुक्ला को कुर्सी से घुंघटेर थाने की सैंदर चौकी का प्रभारी बनाया है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से 2023-24 में अब तक 66 हजार युवाओं को मिला रोजगार
