आगरा में पुलिस ने पकड़ी नकली पान मसाले की फैक्ट्री, जीजा और साला मिलकर कर रहे थे ये गोरखधंधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में बडे़ पैमाने पर अलग-अलग ब्रांड का नकली पान मसाला बनाया जा रहा था। जीजा और साले लंबे समय से चोरी छिपे ये काम कर रहे थे। पुलिस ने करीब 40 लाख रुपए का नकली पान मसाला बरामद किया है।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रांस यमुना अंतर्गत कालिंदी विहार में बडे़ पैमाने पर नकली पान मसाला व गुटखा बनाया जा रहा है। इस पर ट्रांस यमुना पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा। यहां पर राजश्री, विमल और गोल्ड मोहर के नाम से बडे़ पैमाने पर नकली पान मसाला बनता हुआ मिला। इन कंपनियों के पैकिंग रेपर भी मिले। पुलिस नले यहां से राहुल जैन निवासी मुरैना व आदित्य निवासी फर्रुखाबाद को पकड़ा। वर्तमान में दोनों ट्रांस यमुना कॉलोनी के सी ब्लॉक में किराए पर रह रहे हैं।

पुलिस ने गोदाम से राजश्री रेपर के छोटे बडे 13 रोल, तम्बाकू ब्लैक लेबल के छोटे बडे 4 रेपर रोल, विमल का दो रेपर रोल, गोल्ड मोहर का एक रेपर रोल, गोल्ड मोहर पान मसाला के टीन के खाली डिब्बी 38, पैकिंग रेपर राजश्री के 11 बन्डल, मिश्रित विमल व राजश्री के पाऊच एक बोरी, करीब 15-15 किग्रा के दो प्लास्टिक की बोरी मे खुला पान मसाला, 55 गत्ता खाली गोल्ड मोहर, 840 पाऊच भरे हुये राजश्री के, 64 पैकेट राजश्री के भरे हुए, मिश्रित कतरन रेपर पाऊच 2 बोरी, 01 बडी इलेक्ट्रोनिक पाऊच पैकिंग मशीन, 01 छोटी जिप्पर सीलिंग मशीन, 02 प्लास्टिक के टब, 02 डिब्बा गोल्ड मोहर मे प्रयोग किये जाने वाले प्लास्टिक के छोटे चम्मच बरामद हुई। जब्त किए पान मसाले की कीमत करीब 40 लाख रुपए है।

ये भी पढ़ें -आगरा : 56 बीघा में सज गया महामाई कामाख्या का दरबार, कल निकलेगी कलश यात्रा

संबंधित समाचार