फर्रुखाबाद में ज्ञानवापी जैसा मामला होने का दावा, न्यायालय के आदेश पर हुआ सर्वे
कायमगंज/फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फर्रुखाबाद जिले के कायम गंज में भी ज्ञानवापी जैसा मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार को न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन के आदेश पर अहल कमीशन ने मौके पर पहुंच सर्वे किया।
हिंदू जागरण मंच के नेता प्रदीप सक्सेना ने कुछ माह पहले एक याचिका न्यायालय में दाखिल की थी। जिसमें दावा किया गया है, कि 1649 ईसवीं से पहले इस स्थान पर एक विशाल शिवालय था। लेकिन नवाब रशीद मियां की मृत्यु के बाद इस शिवालय में उन्हें दफन कर दिया गया था और शिवलिंग के ऊपर कब्र बना दी गई। न्यायालय ने इस याचिका का संज्ञान लेते हुए इसका सर्वे कराया है। आज न्यायालय अहल कमीशन ने इसका सर्वे किया है। इस मौके पर हिंदूवादी नेता प्रदीप सक्सेना ने बताया कि यहां पूर्व में शिव मंदिर था। उन्होंने बताया कि उन्हें विश्वास है कि न्यायालय द्वारा यहां शिव मंदिर बनेगा और भक्त पूजा-अर्चना करेंगे।
