11 फरवरी को रोडवेज की लग्जरी बसों से रामलला का दर्शन करने अयोध्याधाम जायेंगे मंत्री,विधायक,परिवहन निगम ने तैयारी की पूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में अन्य पार्टियों के विधान सभा सदस्य अयोध्याधाम का करेंगे भ्रमण

लखनऊ अमृत विचार । राज्य सड़क परिवहन निगम रोडवेज की लक्जरी बसों से मंत्री,विधायक,अन्य पार्टियों से विधानसभा सदस्य आगामी 11 फरवरी को लखनऊ अयोध्याधाम श्रीरामलला का दर्शन करने जायेंगे । विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में सभी सदस्य रामलला का दर्शन कर नभ्य,भव्य अयोध्याधाम का भ्रमण करेंगे ।
उल्लेखनीय है की सीएम योगी ने बुधवार को ही सभी सदस्यों से 11 फरवरी को भगवान श्रीरामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या चलने का आग्रह किया था। वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सभी सदस्यों को अयोध्या चलने का निमंत्रण दिया है।
बसों में बजेगी रामधुन
यह जानकारी देते हुये प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने बताया कि 11 फरवरी को परिवहन निगम ने 10 सुपर लक्जरी प्रीमियम बसें सदस्यों को ले जाने के लिए विधानभवन के गेट संख्या-1और 3 के सामने प्रातः 08ः15 बजे उपलब्ध रहेंगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को बसों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।
 
परिवहन मंत्री ने निर्देश दिये कि अयोध्याधाम के दर्शन कराने वाली उक्त बसों की बाहरी व आंतरिक सफाई बेहतर रहनी चाहिए, पर्दे लगे होने चाहिए। बसों में सुरक्षा के दृष्टि से अग्निशमन यंत्र अवश्य रहे। साथ ही फस्ट एड किट उपलब्ध रहे। बसों में रामधुन भी अवश्य बजें। चालक,परिचालक वर्दी में नेम प्लेट के साथ रहेंगे । धार्मिक एवं पौराणिक नगरी अयोध्या को सजाने संवारने का कार्य किया जा रहा है और मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम का भव्य व दिव्य मंदिर बनाया जा रहा है। 22 जनवरी को रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही पूरे देश और दुनिया के लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आ रहे हैं ।
 

संबंधित समाचार