हल्द्वानी: बनभूलपुरा में नाम पूछ कर हिंदू पत्रकारों पर हमला और लूट
हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा के दंगाईयों ने नाम पूछकर पत्रकारों को मारा पीटा है। अमृत विचार के कैमरामैन से नाम पूछा गया। नाम जानने के बाद जब पता चला कि अमुक कैमरामैन हिंदू है। इसके बाद उसे मारा गया। उसके सिर पर वार किये गये। कैमरा, मोबाइल, पर्स, घड़ी की लूट कर ली गई है। इसके अलावा अन्य भी कुछ पत्रकारों के साथ भी यही हादसा हुआ। नाम पूछने पर जब पता चलता कि पत्रकार हिंदू है तो उस पर हमला किया गयपा।
