Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने वालों की उमड़ी भीड़... सन्त महात्माओं ने किया शाही स्नान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने वालों की उमड़ी भीड़ से सकरे पड़े मार्ग

फर्रुखाबाद में मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ी। इटावा बरेली हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही। हजारों भक्तों ने भागीरथी में आस्था की डुबकी लगाई।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। गंगातट पांचाल घाट पर लगे मेला राम नगरिया में मौनी अमावस्या को उमड़ी गंगा स्नान करने वालों की भीड़ की बजह मार्ग सकरे पड़ गए। इटावा बरेली हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही। हजारों भक्तों ने भागीरथी में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान कल्पवश कर रहे कल्प वाशियों में शाही स्नान किया।

महाभारत कालीन इतिहास अपने जेहन में संजोए पांचाल घाट पर इस समय प्रयाग राज की तरह माघ मेला लगा हुआ है। इस मेले में देश भर से आये सन्त महात्मा और गंगा भक्त एक माह का कल्प वास कर रहे है। सन्तों ने पहला शाही स्नान शुक्रवार को मौनी अमावस्या पर पंच दशनामी जूना अखाड़े के महंत सत्य गिरी महाराज की अनुयाई में सुबह चार बजे किया।

इसके बाद स्नान शुरू हो गया। दूर दराज से आये गंगा भक्तो ने भी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। गंगा स्नान करने वाले भक्तो की बजह कई  बार पांचाल घाट पुल पर जाम लग गया।इटावा बरेली हाइवे पर समा चार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ है।

गंगा स्नान करने वालो के हर मार्ग से जत्थे पहुँच रहे है। शमसाबाद के ढाई घाट,तथा श्रंगी राम पुर में भी मौनी अमावश्या पर स्नान जारी है। भारी संख्या में लोग पहुंच कर गंगा में डुबकी लगा रहे है।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad News: फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव... मृतक एक पैर से था दिव्यांग, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार