Farrukhabad News: हल्द्वानी की घटना को लेकर जिले में हाई अलर्ट जारी... चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात
हल्द्वानी की घटना को लेकर जिले में हाई अलर्ट जारी
हल्द्वानी में घटी घटना को देखते हुए जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जुमे की नमाज को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। हल्द्वानी में घटी घटना को देखते हुए जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जुमे की नमाज को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी विकास कुमार भारी पुलिस, पीएसी बल के साथ रूट मार्च कर रहे हैं।
हल्द्वानी में हुई हिंसा को लेकर शुक्रवार को सुबह से ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने घूम घूम कर शहर क्षेत्र में शांति व्यवस्था का जायजा लिया।
.jpg)
जुमे की नमाज शांति पूर्ण ढंग से कराने के लिए एसपी विकास कुमार खुद पुलिस और पीएसी बल के साथ पैदल निकल पड़े। एसपी ने फतेहगढ़ से मऊदरवाजा के साथ संवेदनशील स्थानों पर रूट मार्च कर आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिया। शहर क्षेत्र के अलावा कायमगंज, नवाबगंज, मोहम्मदाबाद, कमालगंज में भी पुलिस ने रूट मार्च किया। पूजास्थलों पर भारी संख्या में पुलिस बल लगा हुआ है।
ये भी पढ़ें- हल्द्वानी हिंसा के बाद Kanpur में अलर्ट दिखी खाकी... सड़कों पर उतरी फोर्स, सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर
