गोंडा: आयुक्त का आदेश बेअसर, सड़क से लेकर ब्लॉक परिसर तक घूम रहे छुट्टा मवेशी
बेलसर, गोंडा, अमृत विचार। बेलसर ब्लॉक के अधिकारियों पर मंडलयुक्त के आदेश का कोई असर नहीं दिखाई पड़ रहा है। छुट्टा मवेशियों के झुंड किसानों के खेत ये लेकर सड़क और ब्लाक परिसर तक तक घूम रहे है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इन्हे गौशालाओं तक पहुंचाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। ग्रामीणों ने ब्लाक के अफसरों पर आयुक्त के आदेश की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
हाल ही में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा था की सड़क पर बेसहारा पशुओं के मिलने पर संबंधित खंड विकास अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होने किसानों की फसलों को बचाने के लिए खेतों में घूम रहे पशुओं को गौआश्रय केंद्रो में संरक्षित किए जाने का निर्देश दिया था, लेकिन बेलसर में मंडलायुक्त का आदेश मायने नहीं रखता है।

ग्राम पंचायत गोपीपुर में किसानों ने खेत में फसल को नुकसान पहुंचा रहे आधा दर्जन पशुओं को पास के बाग में बांध रखा है और उन्हे गौ आश्रय केंद्र पहुंचाने के लिए पिछले चार दिनों से अधिकारियो से फरियाद कर रहे हैं लेकिन अफसर किसानों की नहीं सुन रहे हैं। चार दिन बाद भी मवेशियों को गौआश्रय केंद्र नहीं भेजा जा सका है।
किसान अजीत , झिक्कू व भदान ने बताया की रोज आश्वासन दिया जाता है लेकिन कोई कर्मचारी नही आता है। हरिशंकर ने बताया की खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारी आदि से गौआश्रय केंद्र में पशुओं को संरक्षित कराने के लिए निवेदन किया लेकिन ब्लॉक से कोई कर्मचारी नही पहुंचा।

किसानों की बात न सुनने पर नाराज किसान ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह से मिलकर अपनी समस्या बतायी। ब्लॉक प्रमुख ने किसानों को आश्वासन दियाहै कि जल्द ही सभी पशुओं को आश्रय केंद्र में संरक्षित करा दिया जायेगा। ग्रामीणों का कहना है कि गोंडा बेलसर मार्ग पर चांदपुर के पास चालीस से अधिक की संख्या में बेसहारा पशुओं का झुंड ब्लॉक गेट से लेकर परिसर घूम रहे हैं लेकिन अधिकारी इन्हे ही पकड़ने में विफल हैं।
गौ आश्रय केंद्र. बेसहारा पशुओं की संख्या
बदलेपुर 245
गंगरौली 179
बरौली 338
उमरीबेगमगंज 209
सेमरी कला 302
डिक्सिर 192
अकोनी 273
पूरेडाल 248
ताराडीह 186
आदमपुर 96
लौव्वाटेपरा 25
किसानों ने सूचना दी है। संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को बेसहारा पशुओं को गौ आश्रय केंद्रों में दाखिल कराने का निर्देश दिया गया है...,विजयकांत मिश्र, बीडीओ -बेलसर।
यह भी पढ़ें:-गोंडा: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां बनी काल, लील रही लोगों की जिंदगी
