Kanpur News: हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर पर बढ़ा इनाम; बर्रा में रैली के दौरान पथराव कर फैलाई थी दहशत...

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। बर्रा थानाक्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के अपना दल एस के कार्यकर्ताओं पर पथराव करके दहशत फैला दी गई थी। इस जानलेवा हमले में थानाक्षेत्र के गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर और उसके गुर्गों का नाम सामने आया था। जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा है। इस मामले में डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने अजय ठाकुर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। 

लेकिन 15 से ज्यादा दिन से फरार होने के कारण इनाम राशि 25 हजार रुपये और बढ़ा दी गई है। अजय और उसके साथियों की तलाश में बर्रा, गुजैनी, हनुमंत विहार व नौबस्ता पुलिस के साथ सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हुई हैं। आखिरी लोकेशन कर्नाटक में मिली थी, लेकिन पुलिस अब तक नहीं पहुंच पाई है। 

अपना दल एस के तीसरी बार के जिलाध्यक्ष बने नवीन श्रीवास्तव के स्वागत में बर्रा में बाइक रैली निकाली गई थी। रैली पर बर्रा थानाक्षेत्र के जरौली फेज एक में गैंगस्टर और हिस्ट्रीशटर अजय ठाकुर की गली में पहुंची तो वहां अजय और रैली निकाल रहे गुट के बीच विवाद हो गया था। गाली गलौज का कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो अजय ने अन्य गुर्गों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया था। 

पथराव और लोहे की रॉड से किए गए हमले में कुछ बाइक व स्कूटी टूट गईं, जबकि आर्यन कटियार व कन्हैया घायल हो गए थे। मामला केंद्रीय मंत्री से जुड़ा होने के कारण पुलिस मामले में शिथिलता नहीं बरत रही है। लेकिन तमाम तेज तर्रार आईपीएस और सर्विलांस सिस्टम होने के बाद भी आरोपी को ट्रेज नहीं कर पा रही है। जिससे वह बीच बीच में सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने को बेगुनाह बताता है। 

आरोपी ने इस विवाद के बाद 13 वर्षीय किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर रुपये मांगने व मारपीट करने के मामले में भी अंशू सिह सेंगर, अजय ठाकुर, अभय भदौरिया, अनूप शुक्ला, सत्यम तिवारी, वैभव तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: गंभीर मरीजों के पास खुद चलकर जाएगा पोर्टेबल आईसीयू: संजीवनी बूटी की तरह करेगा काम...

संबंधित समाचार