Fatehpur News: युवक ने पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ा… लात-घूसों से किया हमला, घटना का Video वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में युवक ने पुलिस के साथ मारपीट की

फतेहपुर में युवक ने पुलिस के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा।

फतेहपुर, अमृत विचार। मामा की सराफे की दुकान में तोड़फोड़ के दौरान पहुंची पुलिस के साथ युवक ने हाथापाई की। पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़ी और लात घूसों से हमला किया। किसी तरह पुलिस उस पर काबू पा सकी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालत में सुधार आने के बाद पुलिस ने उसे घर छोड़ा।

शहर के पत्थरकटा चौराहे के पास मुराइनटोला मार्ग पर श्यामू सोनी की सराफे की दुकान व घर है। दुकान पर श्यामू का रिश्ते में राधानगर निवासी भांजा छोटू पहुंचा। दुकान में तोड़फोड़ कर काउंटर तोड़ डाला। आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को खबर दी। चौकी के पुलिस कर्मी पहुंचे। पुलिस कर्मियों के साथ भी मारपीट की। कर्मियों ने चौकी में खबर दी।

चौकी प्रभारी अनुज यादव समेत कई पुलिस कर्मी पहुंचे। पुलिस कर्मियों से छोटू ने मारपीट की। एक पुलिस कर्मी की गिरेबां तक पकड़ ली। लात घूसों से हमला किया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह छोटू पर काबू पाया और उसे अस्पताल ले गए। दुकानदार श्यामू ने बताया कि भांजा रिक्शा चालक है। उसकी अचानक मानसिक हालत बिगड़ जाती है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसे घर छोड़ा गया है।

ये भी पढ़ें- Hamirpur News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव… परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या करने का लगाया आरोप

संबंधित समाचार