सुलतानपुर: ...इतने कम मानदेय से नहीं होता गुजारा, ग्राम प्रहरियों ने किया प्रदर्शन, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बोले- चतुर्थ श्रेणी कर्मी का मिले दर्जा या दी जाएं सुविधाएं

सुलतानपुर। शुक्रवार को जिले के थानों में तैनात ग्राम प्रहरियों ने तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद अपना ज्ञापन सुलतानपुर विधायक विनोद सिंह को सौंपा। चौकीदारों की मांग है कि इस महंगाई में उन्हें जो मानदेय मिलता है, उससे उनका भरण पोषण नहीं हो पाता है। इसलिए उन्हें या तो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा दिया जाय या फिर उनके बराबर सुविधा दी जाय। 

ग्रामीण चौकीदार अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवता दीन यादव ने बताया कि गांव की निगरानी के लिए चौकीदारों को रखा गया है। जिनको पहले 1500 रुपए मानदेय मिलता था। मानदेय 2019 में बढ़ाकर 2500 कर दिया गया है। इतने कम मानदेय में उनका व उनके परिवार का भरण पोषण नहीं हो पाता है।

उन्होंने बताया कि लोकभवन में मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय अधिक करने की बात कही गई थी। जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। इस मौके पर राम किशुन, अशोक कुमार, विश्राम, राम निरंजन, झगरू साहित दर्जनों ग्राम प्रहरी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: साइबर ठगी का नया तरीका: सुलतानपुर में क्यू आर कोड मांगकर व्यापारी के उड़ाए 65 हजार रुपए, केस दर्ज

संबंधित समाचार