सुलतानपुर : सांसद मेनका गांधी ने बनाया कमल का फूल, लिखा एक बार फिर मोदी सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हेमनापुर में लगाई चौपाल, 148 समस्याओं को 15 दिन में निस्तारित करने का दिया निर्देश

बल्दीराय/ सुलतानपुर, अमृत विचार। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को बल्दीराय मंडल के अरवल गांव के बूथ नंबर 39 में गांव चलो अभियान का शुभारंभ किया। विकासखंड के हेमनापुर गांव में ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह की मौजूदगी में चौपाल लगाकर 148 फरियादियों की समस्याओं को सुना और निस्तरित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

सांसद ने कहा कि पिछले पांच सालों में प्रधानमंत्री ने देश के विकास लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री की 125 से ज्यादा ऐसी जनकल्याणकारी स्कीम है जिसका टारगेट गरीब से गरीब इंसान हैं। उन्होंने इस दौरान सरकार की किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, बिजली, आयुष्मान योजना, हर घर नल व गरीब कल्याण आदि योजनाओं की सराहना की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया है। इस दौरान उन्होंने पार्टी के दीवार लेखन अभियान के तहत कमल का फूल बनाकर पार्टी का स्लोगन एक बार फिर से मोदी सरकार लिखा। 

सांसद ने अलवर गांव में घर-घर संपर्क कर लोगों को सरकार की उपलब्धियों का पत्रक दिया और पार्टी का पटका पहनाकर समर्थन देने की अपील की। सांसद ने लोगों से नमो एवं सरल ऐप डाउनलोड भी कराया। इसके पहले सांसद ने आवास पर जनता दर्शन के माध्यम से सैकड़ो फरियादियों की समस्याओं को निस्तारित किया। समाधान चौपाल में पीडी केके पांडेय, एसडीएम विदुषी  सिंह, बीडीओ बल्दीराय  सत्यनारायण सिंह, ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, मीडिया प्रभारी विजय कुमार रघुवंशी, विकास शुक्ला, गौरव शुक्ला, अवधेश दुबे, सुधांशु मिश्रा, जग प्रसाद वर्मा, प्रदीप पांडेय आदि रहे। 

ये भी पढ़ें -आगरा में SGST टीम की बड़ी कार्रवाई, बुलियन कारोबारी के ठिकानों पर Raid

संबंधित समाचार