Kanpur: ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा निपटान के लिए 305 ग्राम पंचायतों में बनेगा आरआरसी; प्रदूषण पर लगेगा अंकुश...

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न कचरे के निपटान के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) या एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (आईएसडब्ल्यूएमसी) का निर्माण कराने की योजना पंचायतीराज विभाग से संचालित है। इसी के तहत जिले में 305 ग्राम पंचायतों में रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) के त्रिआयामी मॉडल का निर्माण हो रहा है। जिसके माध्यम से घर-दुकान, बाजार से कचरा उठान और संग्रहण किया जाएगा। 

ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ती जनसंख्या के कारण ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपयोग के हिसाब से प्लास्टिक, थर्माकोल, कांच सहित अन्य अपशिष्ट काफी मात्रा में निकलते हैं। इसी को देखते हुए पंचायतीराज विभाग ने ग्राम पंचायतों में आरआरसी निर्माण पर जोर दे रही है। डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपशिष्ट इधर-उधर फेंके जाने के कारण काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

इसी पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ई-रिक्शा के माध्यम से कचरा एकत्र कराया जा रहा है। वहीं बाजारों में कचरा के डिब्बे लगाए गए हैं। ये सभी प्रकार का कचरा ग्राम पंचायत स्तर पर बन रहीं आरआरसी ले जाया जाता है। जहां सभी प्रकार के अपशिष्ट अलग किए जाते हैं। काफी अपशिष्ट ऐसे होते हैं जिन्हें कबाड़ में दे दिया जाता है। कुछ के निपटान केंद्र पर ही हो जाते हैं, ऐसे भी अपशिष्ट होते हैं जो निपटान के लायक नहीं होते। इसके लिए शासन के निर्देश पर नगर निगम से अनुबंध किया जाएगा। 

आरआरसी का क्षेत्रफल व लागत 

डीपीआरओ के अनुसार एक आरआरसी निर्माण के लिए 480 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की आवश्यकता होती है। एक आरआरसी की अनुमानित लागत करीब 10 लाख या इससे ऊपर जा सकती है। मौजूदा समय में 305 आरआरसी का निर्माण कार्य चालू है। 

यह भी पढ़ें- Kanpur News: कल से होगा बिठूर महोत्सव का आगाज; विंटेज कार रैली होगी आकर्षण का केंद्र...

 

संबंधित समाचार