प्रतापगढ़: हल्द्वानी बवाल और जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट मोड पर रही पुलिस, पहुंचे आईजी, डीएम-एसपी ने किया भ्रमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। उत्तराखंड के हल्द्वानी में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के बाद हुए बवाल को लेकर उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट घोषित है। इसका असर शुक्रवार को प्रतापगढ़ में भी देखने को मिला। जुमे की नमाज शुरू होने से पहले और नमाज के बाद में माहौल पर पुलिस की खास नजर रही।

शहर के अलावा लालगंज, कुण्डा, पट्टी, रानीगंज समेत जिले में पुलिस सतर्क रही। ड्रोन कैमरे से मस्जिदों के आस-पास नजर रही। हालांकि जिले में मुस्लिम इलाके की दुकानें बंद नहीं हुईं। दोपहर करीब दो बजे पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज प्रेम गौतम भी शहर पहुंच गए।

जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के साथ विकास भवन तिराहा समेत विभिन स्थानों का भ्रमण किया। कानून-व्यवस्था, सुरक्षा के दृष्टिगत ड्यूटी का निरीक्षण किया। सुरक्षा के मद्देनजर तैनात कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: राजधानी में पीएचसी का हाल बेहाल!, कहीं लटका दिखा ताला तो कहीं डॉक्टर नदारत, मरीज जाएं तो जाएं कहां?

संबंधित समाचार