अयोध्या: मणि पर्वत के पीछे जुआ खेल रहे छह लोग गिरफ्तार
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की अयोध्या कोतवाली पुलिस ने राम नगरी के पौराणिक मणि पर्वत के पीछे झाड़ियों के पास जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से छह मोबाइल, कैलकुलेटर, पेन, कॉपी और 5900 रुपये बरामद किया है। पुलिस ने सभी का जुआ अधिनियम में चालान किया है। शनिवार को …
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की अयोध्या कोतवाली पुलिस ने राम नगरी के पौराणिक मणि पर्वत के पीछे झाड़ियों के पास जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से छह मोबाइल, कैलकुलेटर, पेन, कॉपी और 5900 रुपये बरामद किया है। पुलिस ने सभी का जुआ अधिनियम में चालान किया है। शनिवार को क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश राय ने बताया कि अयोध्या कोतवाली पुलिस को मणि पर्वत के पास जुआ खेलने की सटीक जानकारी मिली थी।
डीआईजी/एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों एवं अपराधियों के खिलाफ प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्या कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर मणि पर्वत के पीछे झाड़ियों के पास जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम पता शंकर सोनकर निवासी कनीगंज, मनोज वर्मा निवासी जीयनपुर, राहुल वर्मा निवासी जीयनपुर व महेश वर्मा निवासी जीयनपुर कोतवाली अयोध्या तथा सद्दाम अंसारी निवासी धर्म कांटा और प्रहलाद मौर्या निवासी मुरारी टोला थाना राम जन्मभूमि बताया है।
कोतवाली अयोध्या पुलिस ने मौके से छह मोबाइल फोन, 5900 रुपये, एक इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर, दो बालपेन, दो नोटबुक और कुछ कागज व नंबर पर लिखे हुए स्लिप बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रकरण में अयोध्या कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करवा सभी आरोपियों का चालान किया है।
