बहराइच: भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के वाहन में तोड़फोड़, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक मैरिज लान में खड़ा था वाहन, पीड़ित बीजेपी नेता बोले- कल ही कुछ लोगों से हुआ था विवाद, उन्हीं पर शक

बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के वाहन में शुक्रवार रात को अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। सुबह जानकारी होने पर अध्यक्ष ने तहरीर दी है। अभी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोडहिया नंबर एक निवासी अनिरुद्ध प्रताप सिंह उर्फ अरुण पुत्र सत्रोहन सिंह भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि यूपी 40 बीबी 0782 बरखुरद्वारापुर में स्थित मैरिज लान में खड़ी थी।

लान में अज्ञात लोगों ने रात में वाहन में जमकर तोड़फोड़ की इससे एसयूवी वाहन का शीशा कई स्थान पर क्षतिग्रस्त हो गया। रात 11:00 बजे अज्ञात लोगों द्वारा किए गए हमले में गाड़ी के पीछे साइड का पूरा शीशा चकनाचूर हो गया। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

मंडल अध्यक्ष ने बताया कि कल ही शाम को कुछ लोगों से विवाद हुआ था। ऐसे में उन्हीं पर आशंका है। इस मामले में कोतवाल राजनाथ सिंह को फ़ोन लगाया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Untitled-12 copy

यह भी पढ़ें: हरदोई में बदमाश बेखौफ!, दवा कारोबारी के परिजनों को बंधक बनाकर की 1.75 लाख की लूट, फरार, हड़कंप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका