हरदोई: अलका सिंह ने सदन में उठाया संडीला के विकास का मुद्दा, नपाप अध्यक्ष पर लगाया भेदभाव का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संडीला/हरदोई। विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने शनिवार को विधानसभा में क्षेत्रीय विकास, नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा भेदभाव रवैया अपनाने सहित संडीला को जिला बनाए जाने का मुद्दा उठाया है। सदन में बोलते समय उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां सिर्फ विकास का ढिढोरा पीटती थी लेकिन डबल इंजन की सरकार ने विकास कार्य करके दिखाया है। 

उन्होंने सबसे सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार से संडीला विधानसभा से जुड़े हुए औद्योगिक पार्क के निर्माण का जो फैसला लिया उसके लिए जनता की ओर से आभार प्रकट करती है।  

उन्होंने कहा संडीला के औद्योगिक क्षेत्र में करोड़ों रुपए का सरकार ने निवेश कराया है जिसके बाद बर्जर जैसी एशिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री खोली गई है। इसके आलावा दर्जनों उद्यमी फैक्ट्री लगाए है। उन्होंने संडीला को जिला घोषित करने की पुरुजोर शिफारिस की। 

उन्होंने कहा कि एक क्षेत्रीय पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा नगर में विकास कार्य में भेदभाव किया जा रहा है। शीत लहर के दौरान चौपार टोला में सिर्फ आलाव इसलिए नही जलवाए गए कि वहा पर पिछड़ी जाति के कहार जाति के लोग निवास करते है। 

वार्ड नंबर एक में भी भेदभाव किया गया। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में करीब 1200 गरीबों को आवास सिर्फ इसलिए नहीं मिल पाए क्योंकि एक क्षेत्रीय पार्टी के समर्थित प्रधानों ने गलत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पेयजल के लिए करोड़ों रुपए भेजा लेकिन काम नही कराया गया।

यह भी पढ़ें:-UP में अब लिफ्ट और एस्केलेटर लगाने के लिए पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य, विधानसभा में एक्ट हुआ पास

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका