रायबरेली में बोले सपा नेता स्वामी प्रसाद-चुनावी मजबूरी में भाजपा बांट रही है भारत रत्न
रायबरेली, अमृत विचार। देश की तीन महान विभूतियों को केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न दिए जाने के बाद सपा नेता विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने तंज कसा है। उन्होने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करते हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी समय में ही क्यों घोषणा की। उन्होने कहा कि राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले चौधरी चरण सिंह व आर्थिक विकास में अहम योगदान देने वाले नरसिम्हा राव को पहले भाजपा ने क्यों नही सम्मान दिया। अब चुनावी मजबूरी में उन्हें सम्मान दिया जा रहा है। जबकि पूर्व में भी भाजपा की सरकार रही है। लेकिन पहले उनके कार्यों की आलोचना होती थी लेकिन अब बखान करना पड़ रहा है।
इससे पहले पूर्व मंत्री का शहर के सिविल लाइन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वह लखनऊ से ऊंचाहार एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान अपने ऊपर हो रहे हमलों को लेकर कहाकि हमला करने वाले ही भाजपाई है, उन पर कैसे अंकुश लगेगा। भाजपा ही मेरे ऊपर हमला करवा रही है। सपा नेता ने कहा कि साथी ही हमारी जान है, मै इनकी बातो को लेकर सड़क से लेकर सदन तक मुद्दा उठाता हूं। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से सपा नेता राहुल निर्मल बागी, अवनीश चौधरी, विभव यादव, अखिलेश माही, केडी, ऋषभ सेन, आजम, आशीष चौधरी सहित बड़ी संख्या में समर्थक रहे।
ये भी पढ़ें -प्रभु राम अजर हैं, अमर हैं और सबके हैं.., भगवान राम को लाने वाले कर रहे हैं राम का अपमान, बोले अखिलेश यादव
