बहराइच: डीआईजी के जाते ही लाइन हाजिर हुए फखरपुर थानाध्यक्ष, 'खराब' कानून व्यवस्था की मिली सजा!

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

दौरे पर आए डीआईजी ने बढ़े अपराध को लेकर जताई थी नाराजगी

बहराइच, अमृत विचार। डीआईजी की नाराजगी की गाज फखरपुर थानाध्यक्ष ऊपर गिर गई। एसपी ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। बहराइच में बढ़ रहे अपराध को लेकर डीआईजी देवीपाटन मंडल एपी सिंह ने शनिवार को जिले का दौरा किया था।

जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवती से हाल जाना। मौजूद लोगों ने फखरपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार त्रिपाठी की लापरवाही की शिकायत की थी। साथ ही कोर्ट में केस चलने और पुलिस की मौजूदगी में खेत की जुताई करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने एक पक्ष से केस दर्ज कर लिया था।

इसके बाद एसपी वृंदा शुक्ला के निर्देश पर दूसरे पक्ष पर भी केस दर्ज किया था। इन सब मामलों को लेकर डीआईजी काफी नाराज हो गए। डीआईजी ने खुले में खराब कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद वह शाम को वापस चले गए।

डीआईजी की नाराजगी की गाज फखरपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार त्रिपाठी गिर गई। एसपी ने देर रात थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर किसी की तैनाती नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: ...तो करोड़ों के घोटालेबाज को बचा रही है कमिश्नरेट पुलिस? जानिये क्या है पूरा मामला?

संबंधित समाचार