PSPCL-PNB और UKPSC में निकलीं बंपर भर्तियां, जानिए आवेदन की लास्ट डेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगर आप भी PSPCL में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्य करना चाहते हैं तो जल्द ही इस पोस्ट के लिए आवेदन कर दीजिये क्योंकि  पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इन 544 पदों की भर्ती के लिए पोस्ट निकाली है, इसके लिए आपको पूरी जानकारी वेबसाइट pspcl.in पर मिल जाएगी। 1 मार्च 2024 आवदेन करने की आखिरी तारीख है, तो जल्द से इस पोस्ट के लिए आप भी कर दीजिए आवेदन।

अगर आप भी पंजाब नेशनल बैंक में अपनी सेवाएं देने की चाह रखते हैं, तो समय न गंवाए और जल्दी से आवेदन कर दीजिये क्योंकि पीएनबी ने 2024 के लिए कुल 1025 पद निकाले हैं, इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2024 है। अधिक जानकारी आप PNB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं।

UKPSC यानि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आवेदन जारी किया है और ये आवेदन इन्वेस्टिगेटर कम कंप्यूटर एंड असिस्टेंट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर परीक्षा के लिए है, जिसमें कुल 223 पद हैं। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर आपको विस्तृत जानकारी मिलेगी, आवेदन आप ऑनलाइन कर सकते हैं, जिसकी आखिरी तारीख 28 फरवरी 2024 है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बैठेंगे 34,656 अभ्यर्थी, तैनात रहेंगे सेक्टर-स्टैटिक मजिस्ट्रेट