बरेली: खड़े ट्रक में घुसा ट्रक, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देवरनियां रोड पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक जा घुसा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। …

बरेली, अमृत विचार। देवरनियां रोड पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक जा घुसा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवार के लोगों को सूचना दे दी है।

थाना देवरनिया क्षेत्र के बरेली-नैनीताल हाइवे पर शुक्रवार की रात दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक और परिचालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, एक ट्रक बंगलुरु से माल लेकर रुद्रपुर जा रहा था। इसी बीच रात में नींद आने की वजह से वह सड़क किनारे ट्रक खड़ा करके सो गए।

इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे के बाद पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मोश कुमार ने बताया कि मृतकों राजस्थान के जिला धौलपुर के थाना मनिया निवासी बनवारीलाल पुत्र रामगोपाल व परिचालक शुभाष पुत्र कुमेर सिंह की मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई थे। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को हादसे की सूचना दे दी है।

संबंधित समाचार