आईपीएल-13: दिल्ली ने कोलकाता को 18 रन से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शारजाह। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रनों से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। कोलकाता की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 210 रन ही …

शारजाह। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रनों से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। कोलकाता की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 210 रन ही बना सकी।

कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 58 रन नीतीश राणा ने बनाए। उन्होंने 35 गेंदों की पारी में चार चौके और चार छक्के मारे। इयोन मोर्गन ने 18 गेंदों पर 44 रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका और पांच छक्के शामिल रहे। राहुल त्रिपाठी ने 36 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 16 गेंदों का सामना किया और तीन चौकों के अलावा तीन छक्के लगाए।

इससे पहले दिल्ली ने कप्तान श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ के अर्धशतकों के दम पर कोलकाता को 229 रनों का लक्ष्य दिया था।

अय्यर ने महज 38 गेंदों पर सात चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन बनाए। शॉ ने 41 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके और चार छक्के लगाए।

संबंधित समाचार