बहराइच: परिवार को बंधक बना घर में डकैती, पिटाई के बाद नकदी और जेवरात बदमाश ले गए साथ, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घर में जगह जगह पड़े मिले खून के धब्बे, सीओ ने परिवार का दर्ज किया बयान

बहराइच, अमृत विचार। जिले के भकला गोपालपुर गांव में देर रात को आठ से 10 की संख्या में बदमाश पहुंच गए। सभी ने परिवार के लोगों की पिटाई कर बंधक बनाया। इसके बाद घर में लूटपाट की। पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। रामगांव थाना क्षेत्र में भी अपराध बढ़ने लगी हैं।

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भकला गोपालपुर के मजरा महरी में आठ से दस की संख्या में रात एक बजे बदमाश पहुंच गए। सभी ने गांव निवासी ननकऊ सिंह के घर में घुसकर परिजनों से मार-पीट शुरू कर दी। इसके बाद सभी एक कमरे में बंद कर दिया। फिर आलमारी तोड़ कर गृहस्थी के साथ नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

cats34

बदमाशों के हमले में ननकाऊ सिंह की पत्नी ननका देवी और बेटा भी घायल हुआ है। सुबह घटना की जानकारी थाने में दी गई। प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा ने पुलिस टीम के साथ पहुंच कर जांच की। इसके बाद सीओ महसी अनिल कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर जांच की। सीओ ने घायल महिला और परिवार के अन्य लोगों का बयान दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि केस दर्ज कर किया जा रहा है।

cats32

परिवार की संलिप्तता
गांव निवासी जिस ग्रामीण के यहां घटना हुई है। उसकी पत्नी आठ माह से मायके में है। बच्चे भी पति के पास है। ऐसे में शुरुआती जांच में उधर से ही घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। फिलहाल जांच चल रही है..,अनिल कुमार सिंह सीओ।

यह भी पढ़ें:-फर्जी IRS अफसर बनकर डिप्टी एसपी से रचाई शादी, तलाक के बाद भी पति बनकर कर रहा धन उगाही

 

संबंधित समाचार