बाराबंकी में प्रयागराज से लौटे श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
रामनगर/ बाराबंकी, अमृत विचार। माघ मेला से वापस हुए श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा लोधेश्वर महादेवा के प्रसिद्ध शिव मंदिर पर लगा रहा। लोगों ने शिवलिंग का जलाभिषेक व पूजा अर्चना कर परिवार कल्याण की कामना की।
बता दें कि प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में स्नान व सन्त समागम के लिए स्थानीय सहित आसपास के सीतापुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, रायबरेली, लखनऊ सहित कई जनपदों के श्रद्धालु मेले गए थे। मेले से वापस लौटते समय यह सभी लोग लोधेश्वर महादेव के प्रसिद्ध शिव मंदिर में जाकर पूजन अर्चन के बाद साथ में लाए हुए गंगाजल से जलाभिषेक कर मनवांछित फल की कामना की। पूजन अर्चन के बाद तमाम श्रद्धालु मेला मैदान में भोजन बनाकर सामूहिक रूप से भोजन का आनंद ले रहे थे। मंदिर परिसर में लगी विभिन्न प्रकार की दुकानों से अपने मन माफिक सामान की खरीद दारी भी कर रहे थे।
ये भी पढ़ें -Magh Mela prayagraj : ऐप बनेगा गाइड, समझेगा श्रृद्धालुओं की भाषा-महाकुंभ को लेकर किया जा रहा ट्रायल
