Unnao News: कलयुगी पौत्र ने सोशल मीडिया पर जीवित बाबा को दे दी श्रृद्धांजलि... पीड़ित को जान से मारने की मिली धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में कलयुगी पौत्र ने सोशल मीडिया पर जीवित बाबा को दे दी श्रृद्धांजलि

उन्नाव, अमृत विचार। नोएडा में रह रहा कलयुगी पौत्र अपने बाबा का मकान हड़पने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर उसे मृत घोषित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। पौत्र की इस करतूत से आजिज बाबा ने बांगरमऊ  कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

बांगरमऊ नगर के मोहल्ला नौनिहालगंज निवासी मिथिलेश पुत्र राम खेलावन ने कोतवाली में दी। तहरीर में बताया कि उसका बेटा बीनू और पौत्र अभिषेक उर्फ कन्हैया परिवार समेत नोएडा में रहते हैं। बताया कि उसने सन-2014 में पत्नी की मौत के बाद अपनी सारी जायदाद अपने बेटे बीनू के नाम कर दी थी।

बीनू सारी जायदाद बेचकर परिवार के साथ नोएडा में रहने लगा। अब उसके पास बांगरमऊ नगर के मोहल्ला नौनिहालगंज में सिर्फ एक मकान बचा है। जिसमें वह अकेले रहता है। उसकी विधवा बेटी मधु उसके साथ रहकर उसकी देखभाल और सेवा करती है। इसीलिए उसने अपना मकान मधु को दान कर दिया है। अब यह मकान भी बीनू बेचना चाहता है।

इसी उद्देश्य से बीनू का बेटे अभिषेक अपने नाना-नानी व मां के कहने पर उसे सोशल मीडिया पर मृत घोषित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। साथ ही अभिषेक व बीनू उसकी बेटी मधु और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। मिथलेश ने पुलिस से बेटे व पौत्र के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- UP: सेवानिवृत्त मैकेनिकल इंजीनियर के पुत्र की मौत… चंदे से किया अंतिम-संस्कार, दंपति की पीड़ा सुन लोगों के छलक आए आंसू

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म