बाराबंकी : 4364 परीक्षार्थियों ने छोड़ी आरओ व एआरओ परीक्षा, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जिले के 37 सेंटर पर लोक सेवा आयोग की आरओ  व एआरओ की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान 4364 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सभी सेंटर पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते हुए दिखाई दिए। लोक सेवा आयोग द्वारा नियुक्त की गई पर्यवेक्षक भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती रहीं।

इस परीक्षा के लिए जिले में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां 16303 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 11997 लोगों ने ही परीक्षा दी। 4306 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 11939 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। 4364 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 

19 - 2024-02-11T192753.988
 
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरओ  व एआरओ प्रारंभिक परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी बाराबंकी  सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। आयोग द्वारा नियुक्त समन्वय पर्यवेक्षक पूनम सचान ने बताया कि उन्होंने खुद परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया है। कहीं से भी किसी गड़बड़ी की  सूचना नहीं मिली है। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।

ये भी पढ़ें -सीतापुर: सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने परीक्षर्थियों को उलझाया, 9319 ने छोड़ी परीक्षा

संबंधित समाचार