सीतापुर: सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने परीक्षर्थियों को उलझाया, 9319 ने छोड़ी परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित परीक्षा रविवार को नक़ल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा से दोनों पालियों को मिलाकर कुल 9319 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर आरओ और एआरओ की परीक्षा संपन्न हुई।

जिले में पंजीकृत 16039 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 22759 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। सामान्य अध्यन के प्रश्नों में उलझे परीक्षर्थियों ने बताया कि हिंदी के प्रश्न पत्र तो ठीक रहे लेकिन प्रथम पाली का प्रश्न पत्र ने काफी उलझा के रखा। जिले में समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन  को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

परीक्षा केंद्र परिसर में स्टेटिक मजिस्ट्रेट तो बाहर गेट पर पुलिसकर्मियों का पहरा रहा। दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले के 36 स्कूल कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था‌। नकल मुक्त परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे।

cats064

जिले में परीक्षा में कुल 16039 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। आकड़ों के मुताबिक प्रथम पाली में सामान्य अध्यन की परीक्षा में 16039 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 11397 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए जबकि 4642 परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में नहीं बैठे। इसी प्रकार दूसरी पाली की हिंदी की परीक्षा में 16039 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 11362 परीक्षार्थी ही परीक्षा में बैठे, जबकि 4677 परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रहे। दो पालियों में आयोजित की गयी परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही।

9319 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा 

लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित दो पालियों की परीक्षा में परीक्षार्थियों का उत्साह देखने को बनता था। जिला विद्यालय राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा संपन्न हुई है। उन्होंने बताया कि आरओ / एआरओ की परीक्षा के लिए जिले में 16039  छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया था। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 9319 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया।

यह भी पढे़ं: प्रदेश स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के 8 खिलाड़ियों का हुआ चयन, गाजियाबाद में दिखाएंगे मुक्के का दम

संबंधित समाचार