कासगंजः दुग्ध वाहन ने मासूम को रौंदा, एफआईआर दर्ज 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कासगंज,अमृत विचार: सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुरी में दुग्ध वाहन ने मासूम को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में कोहरा मचा हुआ है। परिजनों का बुरा हाल है। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

घटना शनिवार देर शाम की है। गांव ब्रह्मपुरी में दुग्ध वाहन मैक्स का चालक दूध लेने आया। उस समय गांव ब्रह्मपुरी के मनोज कुमार का दो वर्षीय बच्चा लव कुमार घर के बाहर था। वाहन के चालक पर आरोप है कि उसने अनियंत्रित गति से वाहन चलाया और बच्चे की ओर ध्यान नहीं दिया। घर के बाहर घूम रहे मासूम पर वाहन चढ़ा दिया।

मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पीड़ित मनोज ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली और वाहन चालक एवं वाहन की तलाश शुरू कर दी है। इधर मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना को लेकर द्रवित दिखाई दिए हैं। यह घटना चालक की लापरवाही से हुई है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

 नहीं आया दुग्ध वाहनः घटना शनिवार रात की है, लेकिन रविवार को दुग्ध वाहन दूध लेने गांव ब्रह्मपुरी में नहीं आया। शायद डेरी संचालक घबरा गया और चालक भी कहीं फरार हो गया है। इसलिए दूध लेने वाहन नहीं पहुंचा।
 
परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। यह घटना बेहद दुखद है। शांति देवी, थाना प्रभारी सुनगढ़ी

ये भी पढ़ें - कासगंज : CM दरबार पहुंचा अमांपुर थाने में आत्महत्या के प्रयास का मामला, पुलिस महकमे में खलबली

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज