Kanpur: पिंटू सेंगर हत्याकांड में चर्चित बर्खास्त कांस्टेबल पर एफआईआर दर्ज; आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई कार्रवाई...
कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में बसपा नेता व हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर की गोली मारकर नृशंस हत्या के मामले में आरोपी बर्खास्त कांस्टेबल पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भ्रष्ट्राचार निवारण संगठन के कानपुर इकाई के इंस्पेक्टर चतुर सिंह ने बताया कि मिर्जापुर के थाना कछवा अंर्तगत ग्राम भैसा निवासी श्याम सुशील मिश्रा कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। उन्होंनें बताया कि जो वर्तमान में डी ब्लॉक श्याम नगर के निवासी हैं। बताया कि वर्ष 2019 में कांस्टेबल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मुख्यालय लखनऊ में की गई थी।
जिसके बाद आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ आय से संपत्ति के मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (1988) 13 (1),13 (2) में एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी ने करीब तीन करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की
इंस्पेक्टर चतुर सिंह ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल श्याम सुशील मिश्रा का नाम चकेरी के पिंटू सेंगर हत्याकांड में आया था। जिस पर मामला भी दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि लखनऊ पर जब आरोपी कांस्टेबल की संपत्ति की शिकायत लखनऊ में की गई। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।
जांच से पाया गया कि मुख्य आरक्षी श्याम सुशील मिश्र ने अपनी आय के समस्त ज्ञात और वैध श्रोतों से कुल 5,10,23051 की आय अर्जित की। तथा इसी अवधि में इनकी चल, अचल संपत्तियों के अर्जन व भरण पोषण पर किया गया, कुल व्यय 8,21,63472.53 रुपया पाया गया।
इस प्रकार जांच में ज्ञात हुआ कि वैध स्रोतों से अर्जित की गई अपनी आय के सापेक्ष 3,11,40421.53 का अधिक व्यय किया गया। इसके बाद न तो कांस्टेबल ने अपने बयान कराए न तो स्पष्टीकरण दिया। बताया कि इस प्रकार जांच पूरी होने पर कांस्टेबल श्याम सुशील मिश्रा प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए गए।
