बरेली: दहशत में रहे लोग मगर नगर निगम की टीम को नहीं मिले खूंखार कुत्ते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लोगों ने बच्चों को भी घर से नहीं निकलने दिया, सोमवार को फिर पकड़ने जाएगी टीम

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर में खूंखार कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। रविवार को बच्चे डर के चलते घर से बाहर नहीं निकले। नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़ने गई लेकिन एक भी कुत्ता नहीं मिला। अफसरों का कहना है एक कुत्ते को पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन लोगों ने उसे पालतू बता दिया।

प्रेम नगर में सीआई पार्क के सामने चमेली की बगिया में शनिवार को दो आवारा कुत्ते आपस में भिड़ गए थे। इसमें एक कुत्ते की मौत हो गई थी। इसके बाद पूरे दिन लोग दहशत में रहे। रविवार को भी यही हाल रहा। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर मीट की दुकानें हैं। मीट खाकर कुत्ते हिंसक हो रहे हैं। पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. आदित्य तिवारी ने बताया कि सुबह निगम की टीम मौके पर गई थी लेकिन आवारा कुत्ते नहीं दिखाई दिए। वह कहीं छिप गए होंगे। सोमवार को फिर टीम भेजकर आवारा कुत्ते को पकड़वाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली काॅलेज के पूर्व प्राचार्य, शिक्षाविद प्रो. एनएल शर्मा का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

संबंधित समाचार