बाराबंकी : विवाहिता को बंधक बनाकर 6 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप, एक गिरफ्तार
रामनगर / बाराबंकी,अमृत विचार। समुदाय विशेष के दो युवकों द्वारा विवाहिता को घर में बंधक बनाकर 6 दिनों तक गैंगरेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। दरिंदों के चंगुल से किसी तरह से छूट कर घर पंहुची विवाहिता ने अपनी मां को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आनन-फानन मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के यहां दबिश देकर एक अभियुक्त को हिरासत मे लिया है।
थाना व कस्बा रामनगर की रहने वाली 22 वर्षीय विवाहित युवती अपने मायके मे रह रही थी। वह 4 फरवरी को बाजार सुबह सब्जी लेने गई थी जंहा से दो लोग उसे बहला फुसला कर घर बुला ले गए और घर में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस बीच घर के परिजन इधर उधर ढूंढ रहे थे मगर पुलिस को नही बताया। वह जब 10 की शाम को किसी तरह वंहा से भाग कर घर आई और बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की बात अपनी मां को बताया तो उसकी मां उसे रविवार सुबह थाने लेकर पंहुची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितो के यंहा दबिश दी जहां एक आरोपी अनवारुल उर्फ़ बाबा खा पकड़ में आ गया जिसे हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है।दूसरा आरोपी अरमान फरार है जिसकी तलाश में पुलिस लगी है।
पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया। कोतवाल ने बताया कि। अनवारुल उर्फ़ बाबा खा व अरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अनवारुल को हिरासत में लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार पाठक ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया दूसरे की तलाश में पुलिस की टीम में लगी हुई है।
ये भी पढ़ें -आरओ- एआरओ परीक्षा : डिवाइस चिप के साथ पकड़ा गया अभ्यर्थी, केस दर्ज
