बहराइच में कल से खरीदें अमृत फार्मेसी पर दवाएं, मिलेगा भारी डिस्काउंट
बहराइच, अमृत विचार। स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज बहराइच में अमृत फार्मेसी का उद्घाटन सोमवार को किया जायेगा। ऐसे में जिले के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। अमृत फार्मेसी पर 60 प्रतिशत की छूट पर दवा मिल जायेगी।
गौरतलब है कि जिले में स्टेट मेडिकल कॉलेज का संचालन होता है। अस्पताल इलाज के लिए आने वाले लोगों को बाहर मेडिकल कॉलेज में महंगी दवाओं की खरीद करनी पड़ती है। इससे लोगों को किराए के साथ अधिक दवा खरीद में रुपए खर्च करना पड़ता है। इसको देखते हुए केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से लोगों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए अमृत फार्मेसी खोलने के निर्देश दिए हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय खत्री ने बताया कि जिला अस्पताल में सोमवार को अमृत फार्मेसी का उद्घाटन सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गौड़ और सदर विधायक अनुपमा जायसवाल की ओर से किया जाएगा। अस्पताल मैनेजर रिजवान ने बताया कि बाहर मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली सभी दवाएं अमृत फार्मेसी में मिलेंगे। उन्होंने बताया कि 60 प्रतिशत की छूट पर सभी दवाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि सभी जानरिक दवाएं मिलेंगी। मैनेजर ने बताया कि जो दवा मेडिकल स्टोर पर 100 रूपये में मिलती है। वह अमृत फार्मेसी में मात्र 40 रूपये में ही मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें -चाय की दुकान चलाने वाले जैन साहब का लड़का भी पहुंचेगा राज्यसभा, BJP की लिस्ट में नाम शामिल
