बरेली: भाजपा सरकार में सशक्त और समृद्धिशाली बनी हैं महिलाएं- सांसद संतोष गंगवार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शक्ति वंदन अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह, एनजीओ की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा के दौरान बोले सांसद

बरेली, अमृत विचार। सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त, समृद्धिशाली और आत्मनिर्भर बनाया है। योजनाओं से तरक्की की राह खुल रही है। भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। यह बातें उन्होंने रविवार को शक्ति वंदन अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह, एनजीओ की महिलाओं के साथ सौ फुटा रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हाल में चाय पर चर्चा के दौरान कहीं।

उन्होंने मुद्रा लोन, जनधन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, 33 प्रतिशत आरक्षण, मातृ वंदन, जीवन ज्योति बीमा आदि योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि इससे महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने महिलाओं का उत्साह बढ़ाते हुए लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि योजनाओं का फायदा उठाकर महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनी हैं। बरेली में करीब दस हजार स्वयं सहायता समूह से एक लाख महिलाएं जुड़ी हैं। निवेदिता श्रीवास्तव और रंजना सोलंकी ने भी विचार रखे।

महानगर अध्य्क्ष अधीर सक्सेना, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, सह संयोजक डॉ. केएम अरोरा, सोमपाल शर्मा, विष्णु शर्मा, अनिल, वीरेंद्र गंगवार, गुलशन आनंद, स्वाति गंगवार, नीलम झेठा, अजय सक्सेना, अंकित शुक्ला, राहुल साहू, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, धर्म विजय गंगवार, मेघनाथ सिंह कठेरिया, निर्भय गुर्जर, मनोज गुप्ता, मुकेश राजपूत मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: महंगाई के इतिहास में एक और अध्याय, 700 रुपये तक पहुंचा लहसुन का भाव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा