कासगंज: राष्ट्रीय लोकदल की जिलाध्यक्ष को मिली जमानत, देह व्यापार करने का लगा था आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

कासगंज, अमृत विचार: राष्ट्रीय लोकदल की जिला अध्यक्ष को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय से राहत मिल गई है। उन्हें जमानत दी गई है। उसके बाद जेल से उनकी रिहाई का फरमान भी जारी कर दिया गया है। हालांकि न्यायालय ने अनुबंध भी कर दिया है।

लोक दल की जिलाध्यक्ष आसमा वारसी पर अनैतिक व्यापार व देह व्यापार के मामले में उनके विरुद्ध पिछले दिनों पुलिस ने कार्रवाई की थी। इसके बाद उन पर और भी कई आरोप लगे। पुलिस नेउन पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की थी। मामले में राष्ट्रीय लोक दल की जिलाध्यक्ष जेल में निरुद्ध रही।

उन्होंने अपना पक्ष न्यायालय के समक्ष रखा। उनकी ओर से अधिवक्ता मोहम्मद अयाज ने पहले की और न्यायालय के सामने अपना तर्क देते हुए कहा कि आसमान वारसी पर पूर्व में कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं है और वेवजह पुलिस की ओर से कार्रवाई में फस गई है।

न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुना। उसके बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय की ओर से उन्हें जमानत दे दी गई है। याब भी जमानत पर हैं। इसको लेकर राष्ट्रीय लोक दल की जिलाध्यक्ष बेहद संतुष्ट और खुश नजर आई हैं।

यह भी पढ़ें- कासगंज : आधी आबादी के हित में पूरा काम कर रही है सरकार, नारी शक्ति वंदन अभियान में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

संबंधित समाचार