UP: मुझे तलाक दे दो... रो-रोकर पत्नी से गुहार लगा रहा पति, बोला- दबाव में की शादी, मेरी लड़कियों में कोई रुचि नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में पति समलैंगिक निकला

फतेहपुर, अमृत विचार। समलैंगिक पति ने लड़कियों में रुचि न होने की बात कहकर पत्नी से तलाक मांगा है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पांच ससुरालियों के खिलाफ धोखे में रखकर शादी करने और प्रताड़ित किए जाने का मामला दर्ज किया है।

खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी 29 मई 2021 को शहर के एक युवक के साथ हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी के बाद पति का व्यवहार ठीक नहीं रहा। हनीमून पर पति ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए। उसे एहसास होने लगा कि पति समलैंगिक है या शादी के पहले से शारीरिक, मानसिक बीमारी ग्रसित है।

हनीमून से लौटने पर सास-ससुर को आपबीती बताई। ससुरालियों ने कुछ दिन में सब ठीक होने का भरोसा दिलाया। सास, ससुर, जेठ नेअपने घर में इसे नहीं बताने की बात कही। कुछ दिनों बाद पति को बदनाम करने का आरोप भी लगाया। इस दौरान सास ने उसे पीटा भी। कुछ दिनों बाद पति से शादी के बारे में पूछने पर वह (पति) रोने लगा और स्वीकार किया कि उसने अपने परिवार और मामा के दबाव में आकर शादी की।

बोला, मुझे तलाक दे दो, मेरी लड़कियों में कोई रुचि नहीं है। लड़के ही अच्छे लगते हैं। यह भी स्वीकारा कि वह समलैंगिक है। ससुरालियों को यह बात बताने पर सास, ससुर, जेठ ने उसे बेल्ट से पीटा। वह एक सितंबर 2022 को भाई के साथ मायके आ गई। अभी वह मायके में रह रही है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur में बिल्हौर सड़क हादसे में घायल छात्रा निष्ठा की हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत... परिजनों में मची चीख-पुकार

संबंधित समाचार