किसानों के हितैषी थे चौधरी अजित सिंह : रामसिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/अयोध्या, अमृत विचार। राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती सोमवार को महेशपुर में श्रद्धा के साथ मनाई गई। अवध जोन के सचिव नेतराम वर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि चौधरी रामसिंह पटेल अध्यक्ष अवध जोन समेत नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।  

जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने अध्यक्षता एवं जिला महासचिव (संगठन) रामशंकर वर्मा ने संचालन किया। चौधरी रामसिंह पटेल ने कहा कि चौधरी अजित सिंह एक साफ़ सुथरी छवि वाले नेता थे जो किसानों के वास्तव में सच्चे हितैषी थे। जब भी मौका मिला किसान हितों में अनेकों काम किया। जनपद के मसौधा बीज विधायनी केन्द्र उन्हीं की देन है। रा

ष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष बलराम यादव के कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की नीति और चौधरी जयंत सिंह की विचारधारा किसान और गांव से जुड़ी है। कार्यक्रम को एससी एसटी प्रकोष्ठ क्षेत्रीय अध्यक्ष बेचू लाल, महानगर अध्यक्ष अरविंद सिंह महंथ, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, राम जनम वर्मा, अनिल पांडेय, अध्यक्ष विधानसभा बीकापुर ने भी सम्बोधित किया।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर में बंसती पंचमी पर एक हजार गरीब बेटियों के पीले होंगे हाथ, सीएम योगी देंगे आशीर्वाद

 

संबंधित समाचार