पृथ्वीराज चव्हाण बौले- अशोक चव्हाण का कांग्रेस छोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण फैसला, कभी नहीं सोचा था कि उनके जैसा व्यक्ति उठाएगा ऐसा कदम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सोमवार को कहा कि उनके सहयोगी अशोक चव्हाण का पार्टी छोड़ने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। पृथ्वीराज चव्हाण ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि अशोक चव्हाण ने किस मजबूरी में कांग्रेस का साथ छोड़ा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है।

कभी नहीं सोचा था कि उनके जैसा व्यक्ति ऐसा कदम उठाएगा।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी छोड़ने वालों को मतदाता सबक सिखाएंगे। अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफे के बाद कहा कि उनका यह निर्णय व्यक्तिगत है और वह इसकी कोई वजह नहीं बताना चाहते। अशोक चव्हाण ने यह भी कहा कि उन्होंने अभी तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का कोई फैसला नहीं किया है। 

ये भी पढ़ें - CM ममता बनर्जी का दावा, भ्रष्टाचार के झूठे आरोपों के साथ हमारी छवि खराब करने के प्रयास

संबंधित समाचार