बहराइच: ग्रामीण के मकान से हजारों की चोरी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
विशेश्वरगंज/बहराइच,अमृत विचार। ग्राम पंचायत बड़ा निजाम निवासी एक ग्रामीण के मकान में देर रात को चोर दीवार फांदकर घुस गए। चोरों ने नकदी समेत हजारों की चोरी की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरानिजाम निवासी मोहम्मद इस्माइल पुत्र वारिस अली के घर में रविवार रात को दीवार फांदकर चोर घुस गए।
मोहम्मद इस्माइल का कहना है कि चोरी में एक सोने की नथुनी, एक जोड़ी पायजेब, दो जोड़ी चांदी का पायल व 4000 रुपये नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना की जानकारी मोहम्मद स्माइल के भाई अमीन को हुई, तब वह शोर मचाने लगे।
जिससे चोर आवाज सुनकर अज्ञात चोर दीवाल कूदकर सामान लेकर भाग गए। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को मौके पर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर में बंसती पंचमी पर एक हजार गरीब बेटियों के पीले होंगे हाथ, सीएम योगी देंगे आशीर्वाद
