गोंडा: फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान, मंडल के चारों जिलों से 201 गिरफ्तार
गोंडा से पकड़े गए सर्वाधिक 57 वांछित
गोंडा, अमृत विचार। आपराधिक मामलों में कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे आरोपियों के खिलाफ डीआईजी के निर्देश पर मंडल के चारों जिलों की पुलिस ने बीते 48 घंटे में 16 फरार व 185 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। देवी पाटन मंडल के डीआईजी कार्यालय अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।
इन फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थानों को अभियान चलाने की निर्देश दिया गया था। इस अभियान के क्रम में फरार चल रहे 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त मंडल के चारों जिलों से विभिन्न मामलों मैं वांछित 185 वारंटी भी पकड़े गए हैं। इसमें गोंडा पुलिस ने 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि बलरामपुर से 23 ,बहराइच से 66 व श्रावस्ती से 39 वारण्टी गिरफ्तार किये गये हैं।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर में बंसती पंचमी पर एक हजार गरीब बेटियों के पीले होंगे हाथ, सीएम योगी देंगे आशीर्वाद
