सीसीआरएस आज करेंगे नई रेल लाइन का स्पीड ट्रायल,जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें,यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
लखनऊ अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के सीतापुर-सीतापुर सिटी रेलखंड पर मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त की दोहरीकृत नई विद्युतकर्षण लाइन का मंगलवार को संरक्षा निरीक्षण और नई लाइन पर स्पीड ट्रायल किया जायेगा। ट्रायल के दौरान मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्ष, डीआरएम आदित्य कुमार,शाखाधिकारी उपस्थित रहेंगें।
यह जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि इस दौरान मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त सीतापुर-सीतापुर सिटी स्टेशनों के बीच आने वाले कर्व, ब्रिज, पॉइंट्स ,क्रॉसिंग्स, रेलवे लाइन फिटिंग्स, सिग्नल, समपार फाटक पैनल रूम, रिले रूम का निरीक्षण किया जायेगा। निरीक्षण के पश्चचात सीतापुर-सीतापुर सिटी स्टेशनों के बीच विद्युत लोकोमोटिव से चालित स्पेशल ट्रेन से स्पीड ट्रायल भी किया जायेगा।
रेल प्रशासन ने क्षेत्रीय जनता विशेषकर रेलवे लाइन के समीपवर्ती इलाकों में रहने वाले निवासियों से अपील किया है कि निरीक्षण ,स्पीड ट्रायल के दौरान वह रेलवे लाइन पर गाड़ियों के संचालन के प्रति सतर्कता बरतें और अपने मवेशियों को रेलवे लाइन के आस पास खुले में न छोड़ें।
