लखनऊ: कांग्रेस नेता अलका लांबा का जयंत पर तंज, कहा- भारत रत्न के लिए BJP से समझौते की जरूरत नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी का एनडीए में शामिल होने की चर्चे खूब हो रहे हैं। इस बीच भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने जयंत चौधरी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह भारत रत्न देने के लिए जयंत चौधरी को भाजपा से समझौता करने की जरुरत नहीं थी। क्योंकि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह का हक था।

भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि जिनको भारत रत्न मिला है, उनका हम स्वागत और सम्मान करते हैं। लेकिन भारत रत्न के लिए समझौते करने की जरुरत नहीं थी। अब ऐसा लगता है कि वह भारत रत्न एक समझौते के तहत मिला है। लेकिन भारत रत्न चौधरी चरण सिंह का हक था। अलका लांबा ने जयंत चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के भगवान माने जाते हैं, लेकिन आपने लोगों को सन्देश दिया कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न भाजपा से समझौते के तहत मिला है।

 

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का युवा संवाद सम्मलेन शुरू, केशव प्रसाद मौर्य ने किया शुभारंभ

संबंधित समाचार