हल्द्वानी: बनभूलपुरा में 120 लाइसेंसधारकों के 127 शस्त्रों के लाइसेंस निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा बलवा के बाद जिला प्रशासन सख्त होता जा रहा है। डीएम वंदना सिंह ने बनभूलपुरा में 127 शस्रों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। उन्होंने एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा को 24 घंटे के भीतर इन शस्रों को कब्जे में लेने के लिए कहा है। 

अधिकारियों के अनुसार, बीती 8 फरवरी को बनभूलपुरा के अंतर्गत मलिक का बगीचा में नजूल भूमि पर बने धार्मिक स्थलों को तोड़ने गई नगर निगम, प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया था। हमले में 250 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हुए थे। पुलिस की ओर से इस प्रकरण में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं।

इनमें 19 नामजद समेत हजारों अज्ञात को आरोपियों बनाया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि दंगे में  पुलिस-प्रशासन की टीम पर फायरिंग हुई थी। इसमें अवैध तमंचों के साथ ही लाइसेंसी शस्रों से भी फायरिंग की गई थी। इस फायरिंग में सैकड़ों अधिकारी व कर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद डीएम वंदना सिंह ने बनभूलपुरा के 120 शस्र लाइसेंसधारकों के 127 शस्रों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। साथ ही पुलिस को 24 घंटे में इन शस्रों को कब्जे में लेने के निर्देश दिए हैं। 

बनभूलपुरा के क्षेत्रवासियों ने अपने निजी लाईसेंसी शस्रों का दुरूपयोग कर शस्र लाईसेंस की शर्तों का का उल्लंघन किया है। भविष्य में इसी प्रकार सार्वजनिक संपत्तियों से अतिक्रमण हटाए जाने के अभियान में फिर से लाइसेंसी शस्रों के दुरुपयोग का खतरा है। इसी के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट वंदना सिंह ने कुल 120 शस्र लाईसेंसधारकों के 127 शस्र लाईसेंस को अग्रिम आदेशों तक निलम्बित किया है। पुलिस को 24 घंटे के अंदर निलंबित किए लाइसेंसों के शस्रों को कब्जे में लेने के निर्देश दिए गए हैं।
= फिंचाराम चौहान, अपर जिलाधिकारी, नैनीताल  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म