विश्व के लिए सौभाग्य की बात भव्य राममंदिर, बोले केजरीवाल- रामलला का दर्शन कर हुई असीम शांति की अनुभूति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ किये रामलला के दर्शन, कहा- भक्तों की आस्था देख दिल गदगद हो गया

अयोध्या, अमृत विचार। पूरे विश्व, देश और समाज के लिए सौभाग्य की बात है कि रामलला का इतना भव्य और सुंदर मंदिर बनकर तैयार हुआ है। आज रामलला के दर्शन कर असीम शांति की अनुभूति हुई। इसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता है। ये बातें सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहीं।

वो अपनी पत्नी, माता-पिता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनकी पत्नी व माँ के साथ श्रीराम के दर्शन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। आराध्य के दर्शन कर अभिभूत दिखे केजरीवाल ने कहा कि यहां रोज दर्शन करने आ रहे लाखों रामभक्तों को देखकर दिल गदगद हो गया। आज मैं ने भी सुख, शांति और देश की तरक्की की प्रार्थना की है।  

cats06 
       
इससे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार दोपहर करीब 1:50 बजे महर्षि वाल्मीकि  अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पार्टी कार्यकतार्ओं ने स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिल राम मंदिर के लिए रवाना हो गया। राम मंदिर पहुंचे दोनों मुख्यमंत्रियों के काफिले को वीवीआईपी गेट नंबर 11 से मंदिर में प्रवेश कराया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने परिवार के साथ रामलला का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

उन्होंने श्रीराम जन्मभमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल से मंदिर निर्माण को लेकर विस्तार से जानकारी भी ली। यहां करीब एक घंटे बिताने के दौरान सभी ने परिसर में फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान आप आदमी पार्टी के नेता सभाजीत सिंह भी मौजूद रहे।

रामलला का दर्शन कर मन अह्लादित हो गया : भगवंत मान 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लंबे समय से यहां आने की इच्छा थी, जो आज पूरी हुई। परिवार के साथ रामलला का दर्शन मन अह्लादिल हो गया। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। रामलला से एक ही प्रार्थना की है कि सभी लोग खुश रहें। आपस में भाईचार बना रहे और देश की तरक्की हो।  उन्होंने कहा कि भारत धार्मिक आस्था वाला देश है। यहां कोई पर्व और त्योहार जब मनाया जाता है तो हम लोक एकत्र होकर उसे मनाते हैं।  भारत एक गुलदस्ता है और गुलदस्ते के अलग-अलग रंग हैं। फल-फूल की अपनी सुगंध है।

यह भी पढ़ें:-श्रीराम दर्शन यात्रा: सुव्यस्थित संचार के लिए लगाए गए 138 फोन, अयोध्या धाम में चल रहा बहुभाषी काल सेंटर

संबंधित समाचार