हाथरस मामला: प्रियंका का यूपी सरकार से सवाल, पूछा- डीएम को कौन बचा रहा
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाथरस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल करते हुए डीएम को सस्पेंड करने की बात कही है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, “हाथरस के पीड़ित परिवार के अनुसार सबसे बुरा बर्ताव डीएम का था। उन्हें कौन बचा रहा है? उन्हें अविलंब बर्खास्त कर पूरे मामले …
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाथरस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल करते हुए डीएम को सस्पेंड करने की बात कही है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, “हाथरस के पीड़ित परिवार के अनुसार सबसे बुरा बर्ताव डीएम का था। उन्हें कौन बचा रहा है? उन्हें अविलंब बर्खास्त कर पूरे मामले में उनके रोल की जांच हो।”
प्रियंका ने कहा, परिवार न्यायिक जांच मांग रहा है तब क्यों सीबीआई जांच का हल्ला करके SIT की जांच जारी है। यूपी सरकार यदि जरा भी नींद से जागी है तो उसे परिवार की बात सुननी चाहिए।
बीते शनिवार को प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई राहुल गांधी के साथ उत्तर प्रदेश में हाथरस के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची थीं। वहीं इस दौरान उन्होंने परिवार का हाल जाना और उनके साथ तकरीबन एक घंटे तक रहीं।
