गोंडा: फूस के मकान में आधी रात अचानक लगी आग, गृहस्थी खाक, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धानेपुर/गोंडा, अमृत विचार। धानेपुर थाना क्षेत्र पूरे तेंदुआ गांव के मजरे दाहुकपुरवा के रहने वाले बुधराम भर के फूस के मकान में सोमवार की आधी रात अचानक आग लग गयी। आग की लपटें देख छप्पर में सो रहे बुधराम के परिवार में चीख पुकार मच गयी। शोर शराबा सुनकर पड़ोस और गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे लेकिन आग की भीषण लपटों को देखकर कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। लपटें शिथिल हुई तब जाकर लोगों ने आग पर काबू पाया।

इस अग्निकांड में बुधराम की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गयी। पीड़ित के मुताबिक उसके पास यही फूस का घर था जिसमें वह परिवार समेत‌ रहकर गुजर बसर कर रहा था‌।‌ इस आग ने उसका सबकुछ स्वाहा कर दिया। छप्पर जल जाने के बाद उसका परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। घटना की सूचना स्थानीय लेखपाल को दी गयी है। आग किस कारण से आग लगी है यह पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें;-रास चुनाव: सपा ने बनाया रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और आलोक रंजन को उम्मीदवार

 

संबंधित समाचार