प्रयागराज: गोंदिया एक्सप्रेस लूट कांड में शामिल सपेरों की तलाश में जुटी आरपीएफ और जीआरपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इरादतगंज से जसरा के बीच हुई थी घटना

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। एक्सप्रेस ट्रेन में लूट की घटना को अंजाम देने वाले सपेरों को आरपीएफ और जीआरपी तलाश कर रही है। गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार सुबह दिन में घुसे सपेरों ने यात्रियों के साथ इरादतगंज से जसरा स्टेशन के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया था। मामले को लेकर सतना जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच किया जा रहा है। 

बरौनी से गोंदिया जा रही गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार सुबह तकरीबन पांच बजे छिवकी स्टेशन से आगे बढ़ी। लिंक जंक्शन के पास जनरल बोगी में कुछ लोग सांप दिखाने के बहाने ट्रेन में चढ़े और असलहा दिखाकर यात्रियों से लूटपाट की। बाद में शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन के पहले चेन पुलिंग कर ट्रेन रोककर भाग निकले। इस्केनबार रेलवे कंट्रोल से सूचना दी गई तो जीआरपी व आरपीएफ दोनों सक्रिय हो गई।

मोहम्मद इम्तियाज निवासी गाजीपुर ने मामले की शिकायत करते हुए बताया कि वह जनरल कोच में यात्रा कर रहा था। दो युवकों ने असलहा दिखाकर उससे रुपये छीन लिए। मामले की रिपोर्ट सतना जीआरपी में कराई गई है। अब आरपीएफ और जीआरपी सपेरों को दबोचने के लिए अपना जाल बिछाया है।

यह भी पढ़ें:-रास चुनाव: सपा के रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और आलोक रंजन ने दाखिल किया नामांकन पत्र, अखिलेश यादव भी रहे मौजूद

 

संबंधित समाचार