गोंडा: चार दिन से ठप है क्रय केंद्र, सेंटर पर सूख रहा गन्ना, किसानों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आक्रोशित किसानों ने मिल प्रबंधन पर लगाया मनमानी का आरोप, बलरामपुर चीनी मिल के अंतर्गत संचालित है सिंघवापुर क्रय केंद्र

धानेपुर/गोंडा, अमृत विचार। धानेपुर थाना क्षेत्र के सिंघवापुर गन्ना क्रय केंद्र चीनी मिल प्रबंधन की लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। सेंटर चार दिन से बंद है और गन्ने की तौल ठप है। किसानों का गन्ना ट्रालियों में पड़ा सूख रहा है और मिल प्रबंधन तौल की व्यवस्था कराने में विफल है। इस अव्यवस्था से नाराज किसानों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा और उन्होने मिस प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। 

धानेपुर थाना क्षेत्र के सिंघवापुर में क्षेत्र के किसानों का गन्ना खरीद करने के लिए बलरामपुर चीनी मिल की ओर से क्रय केंद्र बनाया गया है ताकि किसान  अपने गन्ने की उपज आसानी से बेंच सके। मिल की तरफ से क्षेत्र के दर्जनों किसानों को तौल के लिए पर्ची भी जारी कर दी है लेकिन तौल की व्यवस्था नहीं करायी जा सकी।

किसान गन्ना लेकर तौल के लिए केंद्र पर पहुंचे तो सेंटर बंद मिला। पिछले चार दिनों से सेंटर बंद है और गन्ने की तौल नहीं हो रही है। आश्वासन के बावजूद तौल व्यवस्था न होने से नाराज किसानों ने मंगलवार को केंद्र पर जमकर हंगामा किया और प्रदर्शन करते हुए तौल शुरू कराये जाने की मांग की।

किसान विनोद शुक्ला, ननकन प्रधान, रामप्रसाद जयसवाल, कर्ताराम यादव, रवींद्र शुक्ला, विजय तिवारी, तरुण ओझा, सोनू पांडे, सुनील पांडे, राहुल पांडे, आरिफ, सोनू पठान ने बताया की वह लोग गन्ने के साथ केंद्र पर यार्ड में खड़े तौल का इंतजार कर रहे हैं। पिछले 4 दिनों से आश्वासन के घुट्टी पिलाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-ncome Tax Raid: बहराइच में इनकम टैक्स की टीम ने व्यापारियों के यहां की छापेमारी, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार