बाराबंकी : देर रात तक भजनों में तल्लीन रहे स्वतंत्र देव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जैदपुर विधानसभा के दौलतपुर गांव में अपने प्रवास के दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा गए। सोमवार की पूर्वाह्न गांव पहुंचे जलशक्ति मंत्री ने दिन भर विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए आम जनता से रूबरू हुए। रात्रि प्रवास के दौरान गांव के शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ किया। शिव आरती करके आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वतंत्र देव सिंह देर रात तक शिवमन्दिर में ग्रामीणों संग भजनों में तल्लीन रहे। 

रात्रि विश्राम पद्मश्री एवं प्रगतिशील किसान रामशरण वर्मा के आवास पर किया। मंगलवार की भोर में गांव की  पग डंडियों पर टहलने के दौरान ग्रामीणों से रूबरू हुए, उनका हाल चाल भी जाना। मंगलवार को स्वतंत्र देव ने अपने जन्मदिन की शुरुआत शिव मंदिर की सफाई करके की। ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के त्वरित निदान करने एवम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए ग्रामीणों का आशीर्वाद एवं समर्थन लेकर स्वतंत्र देव लखनऊ चले गए।

ये भी पढ़ें -किसानों का प्रदर्शन : दिल्ली का लाल किला पर्यटकों के लिए बंद, विश्व धरोहर स्थल ‘सुरक्षा कारणों’ से हुआ देर रात ‘अचानक सील’

संबंधित समाचार